The Bare Truth

GDP ग्रोथ 7.8% पर PM मोदी ने दी बधाई, गैर-जरूरी सोना खरीदने और विदेश में शादी से बचने की अपील...

01 Sep 2026  

GDP ग्रोथ 7.8% पर PM मोदी ने दी बधाई, गैर-जरूरी सोना खरीदने और विदेश में शादी से बचने की अपील...

Share this post with:

देश की आर्थिक विकास दर (GDP Growth) 7.8% दर्ज किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि को नागरिकों की इच्छाशक्ति, कठिन परिश्रम और सामूहिक ताकत का परिणाम बताया। 

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के भीतर कुछ लोग निराशा फैलाने और 'झूठ की गूंज' के सहारे नकारात्मक माहौल बनाने की कोशिश करते रहे, लेकिन भारत ने इन तमाम चुनौतियों को पार करते हुए 7.8% की विकास दर हासिल की है और देश को इसी गति के साथ आगे बढ़ते रहना होगा।


संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने एक बार फिर नागरिकों से गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने की अपील करते हुए कहा कि यदि आवश्यकता न हो तो सोना नहीं खरीदना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने अनावश्यक विदेश यात्राओं और विदेश में शादी करने (डेस्टिनेशन वेडिंग) से बचने तथा 'मेक इन इंडिया' के मंत्र को अपनाने का आह्वान किया। 

 

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि स्वदेशी और आत्मनिर्भरता को जितना बढ़ावा मिलेगा, भारत उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जब देश अपनी आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तब युवा पीढ़ी को एक सशक्त और विकसित भारत सौंपा जाएगा।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 The Bare Truth. All rights reserved. Developed By Inclusion Web